August 8, 2026 |

BREAKING NEWS

आईटीआई कुसमी में गेस्ट लेक्चरर के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रितरोजगार मेले में सहभागिता के लिए निजी संस्थानों से अपील,स्थानीय युवाओं को दें रोजगार का अवसर17 अगस्त को जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला,301 पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसरअंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर सफर हुआ मुहाल,बारिश से सड़क की हालत बदतर,जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर वाहन चालकशंकरगढ़ के बाल पहलवानों का संभाग स्तरीय कुश्ती में दबदबा, 7 खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडलNH-343 के घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,सीटीएसबी लेयर में सीमेंट की कमी का आरोप,जांच के लिए सौंपा ज्ञापननिर्मला प्राथमिक शाला में मूलभूत सुविधाओं की कमी,एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापनप्रशासन की नवाचारी पहल “मिशन आचार्य”,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई कार्ययोजना के साथ हर विद्यालय बनेगा उत्कृष्टता का केन्द्रएग्रीस्टेक पंजीयन नहीं तो खाद-बीज और धान खरीदी सुविधा से हो सकते हैं वंचित,समय रहते कराएं एग्रीस्टेक पंजीयन, तभी मिलेगी कृषि योजनाओं की सुविधाआयुष्मान कार्ड महाअभियान में संकल्प,रणनीति और सतत मॉनिटरिंग से मिली गति,विशेष महाअभियान के पहले एवं दूसरे दिवस प्रदेश में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आईटीआई कुसमी में गेस्ट लेक्चरर के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर। नोडल अधिकारी जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजपुर ने बताया है कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुसमी में सत्र 2026-27 के प्रशिक्षण कार्यों के सुचारू संचालन के लिए गेस्ट लेक्चरर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गया है।


जिसमें एससीव्हीटी के अंतर्गत एकवर्षीय नॉन-इंजीनियरिंग व्यवसाय स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी) तथा एकवर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय वेल्डर के लिए 1-1 स्वीकृत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पद के विरूद्ध गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति की जानी है। उक्त पदों के लिए कार्यरत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी, संविदा प्रशिक्षण अधिकारी एवं पूर्व से कार्यरत गेस्ट लेक्चरर को छोड़कर शेष रिक्त पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गया है।


इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 24 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से नोडल अधिकारी, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन की विस्तृत जानकारी, निर्धारित प्रारूप, आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताएं, अनुभव, मानदेय तथा चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!