November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रोजगार मेले में सहभागिता के लिए निजी संस्थानों से अपील,स्थानीय युवाओं को दें रोजगार का अवसर

बलरामपुर। जिले के शिक्षित एवं कुशल युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बलरामपुर द्वारा नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही जिले के सभी निजी संस्थानों, कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, शोरूम, निजी चिकित्सालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं बड़े रिटेल प्रतिष्ठानों से आगामी रोजगार मेलों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिन संस्थानों को विभिन्न पदों पर योग्य एवं दक्ष कर्मचारियों की आवश्यकता है, वे रोजगार मेले में शामिल होकर अपनी रिक्तियों के अनुरूप अभ्यर्थियों का चयन कर सकते हैं। रोजगार मेले में स्टॉल उपलब्ध कराने, अभ्यर्थियों का विवरण उपलब्ध कराने तथा चयन प्रक्रिया आयोजित करने के लिए विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक नियोजक किसी भी कार्यदिवस में जिला रोजगार कार्यालय, बलरामपुर में उपस्थित होकर अथवा विभागीय ई-मेल employmentbalrampur@gmail.com एवं मोबाइल नंबर 9685672368 पर अपने संस्थान की रिक्तियों का विवरण, जिसमें पदनाम, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान एवं रिक्त पदों की संख्या शामिल हो, उपलब्ध कराकर रोजगार मेले में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के सभी निजी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से रोजगार मेले में सहभागी बनकर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा जिले में रोजगार सृजन के प्रयासों को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!