August 8, 2026 |

BREAKING NEWS

आईटीआई कुसमी में गेस्ट लेक्चरर के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रितरोजगार मेले में सहभागिता के लिए निजी संस्थानों से अपील,स्थानीय युवाओं को दें रोजगार का अवसर17 अगस्त को जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला,301 पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसरअंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर सफर हुआ मुहाल,बारिश से सड़क की हालत बदतर,जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर वाहन चालकशंकरगढ़ के बाल पहलवानों का संभाग स्तरीय कुश्ती में दबदबा, 7 खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडलNH-343 के घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,सीटीएसबी लेयर में सीमेंट की कमी का आरोप,जांच के लिए सौंपा ज्ञापननिर्मला प्राथमिक शाला में मूलभूत सुविधाओं की कमी,एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापनप्रशासन की नवाचारी पहल “मिशन आचार्य”,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई कार्ययोजना के साथ हर विद्यालय बनेगा उत्कृष्टता का केन्द्रएग्रीस्टेक पंजीयन नहीं तो खाद-बीज और धान खरीदी सुविधा से हो सकते हैं वंचित,समय रहते कराएं एग्रीस्टेक पंजीयन, तभी मिलेगी कृषि योजनाओं की सुविधाआयुष्मान कार्ड महाअभियान में संकल्प,रणनीति और सतत मॉनिटरिंग से मिली गति,विशेष महाअभियान के पहले एवं दूसरे दिवस प्रदेश में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

17 अगस्त को जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला,301 पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसर

बलरामपुर। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बलरामपुर द्वारा 17 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद पंचायत सभाकक्ष, बलरामपुर में जिला स्तरीय वृहद निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां शामिल होकर कुल 301 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।


रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया सीधे साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। जिसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, साइट सुपरवाइजर, सर्विस सुपरवाइजर, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर, रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, सर्विस इंचार्ज एवं स्टोर इंचार्ज सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी।


चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 10 हजार रुपये से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। जिसमें कार्यस्थल बलरामपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रहेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, बायोडाटा, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!