September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
AccidentBalrampurEducationHelthjashpurJoblifestyle

आकाशीय बिजली से माँ बेटी की मौत,वर्षा से बचने सेमर पेड़ के नीचे थे खड़े…

राजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापारा में आकाशीय बिजली गिरने से माँ-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर जाँच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना राजपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पतरापारा में आकाशीय बिजली गिरने से माँ एवं पुत्री की मृत्यु होने की दुःखद घटना सामने आई है। ग्राम पतरापारा निवासी प्रमोद कुमार टेकाम (उम्र 22 वर्ष) द्वारा थाना राजपुर में सूचना दर्ज कराई गई कि उसकी परिजन मानती टेकाम (उम्र 33 वर्ष) एवं उनकी पुत्री कुमारी विमला टेकाम (उम्र 14 वर्ष) खेत में कार्य करने गई थीं। दोपहर लगभग 2:10 बजे अचानक वर्षा प्रारंभ होने पर दोनों वर्षा से बचने के लिए पास स्थित एक सेमर के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

      सूचना प्राप्त होते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वर्षा एवं गरज-चमक के दौरान नागरिक खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे अथवा बिजली गिरने की आशंका वाले स्थानों पर शरण न लें। ऐसे समय सुरक्षित भवन अथवा अन्य सुरक्षित स्थान पर ही रहें तथा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!