September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestyle

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के हीरालाल यादव मनोनीत हुए प्रदेश महासचिव

राजपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक शंकरगढ़ विकासखंड स्थित चिरंजीलाल अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष देवधारी राम यादव सहित विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, राजेश कुमार यादव, संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव तथा कोरिया जिलाध्यक्ष सुशील यादव शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलरामपुर जिलाध्यक्ष व्यासमुनि यादव ने की।

बैठक में बालिका शिक्षा, दहेज प्रथा उन्मूलन, नशा मुक्ति, सामाजिक सद्भाव, एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।बैठक में सर्वसम्मति से शंकरगढ़ विकासखंड निवासी हीरालाल यादव को प्रदेश महासचिव, ध्रुव कुमार यादव को बलरामपुर जिला उपाध्यक्ष तथा जयलाल यादव को रामचंद्रपुर युवा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाज के संरक्षक राम बिहारी यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामधार यादव, संभागीय महामंत्री रामकृपाल यादव, शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष घुरवा राम यादव, बलरामपुर अध्यक्ष सुनेश्वर यादव, रामबलारी यादव, कामेश्वर यादव, रामलाल यादव, बसंत यादव, वेदव्यास यादव, युवा प्रकोष्ठ बलरामपुर के उपाध्यक्ष शुभम यादव, रितेश यादव, अर्जुन यादव, भोला यादव, जानकी यादव, घूरन यादव, भगवान यादव, बद्री यादव, विनोद यादव, चंद्रप्रकाश यादव, रामपुकार यादव, सुशील यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

दसवीं एवँ बारहवीं की प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों का होगा सम्मान :- अखिलभारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि बलरामपुर जिले के सभी विकासखंडों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का समाज द्वारा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!