September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestyle

सामरी विधायक की उपस्थिति में किया गया खाद-बीज वितरण,सहकारी समितियों में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही कृषि आदान सामग्री

बलरामपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है इसी कड़ी में सामरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा की उपस्थिति में सहकारी समितियों में खाद एवं बीज वितरण किया गया।
         जिला प्रशासन के समन्वय एवं निगरानी में जमड़ी, डिपाडीह, कोदवा, कुसमी एवं सामरी सहकारी समितियों में किसानों को खाद एवं बीज का वितरण शुरू किया गया। वितरण व्यवस्था होने से किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए आवश्यक कृषि आदान सामग्री समय पर उपलब्ध होने लगी है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती पैकरा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को खाद एवं बीज का वितरण पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करे। साथ ही भूलसीकला और भरतपुर में भी वितरण किया गया।

      गौरतलब है कि कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि खरीफ सीजन के दौरान किसी भी किसान को आवश्यक कृषि आदान सामग्री के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े और सतत रूप से आवश्यकतानुसार वितरण किया जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!