November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
BalrampurEducationHelthjashpurJoblifestyle

राजपुर थाने में पदस्थ आरक्षक की हुई मौत,जाँच में जुटी पुलिस

राजपुर। थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राजपुर थाने में पदस्थ आरक्षक (कांस्टेबल) जुगन साय पैकरा की संदिग्ध और अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भफौली निवासी 40 वर्षीय आरक्षक क्रमांक 56 जुगन साय पैकरा पिता करम साय पैकरा रोज की तरह शुक्रवार को ड्यूटी कर थाना के ऊपर बने रूम में सोने चला गया।रात करीब चार बजे उसने अपने साथी वाहन चालक आरक्षक दिलीप यादव को फोन कर पीने के लिए पानी मँगाया। आरक्षक दिलीप ने बोतल में पानी देकर चला गया। सुबह जब 10 बजे तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो राजपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल पैकरा ने आवाज लगाते उसके रूम में पहुँचा तो उसने देखा कि आरक्षक जुगन पैकरा अपने बिस्तर में सोया हुआ है। उसने जब पास आकर उठाने की कोशिश की तो छूने पर उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। जिसके बाद उसने थाना प्रभारी को इस मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह और सहकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

​आरक्षक की मौत किन कारणों से हुई है, यह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरक्षक की अचानक हुई इस मौत से उनके परिजनों और साथी पुलिसकर्मियों में गहरा सदमा है।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 सितंबर से राजपुर थाना में पदस्थ था। आरक्षक जुगन साय कुछ दिनों से बुखार व पीलिया का इलाज करवा रहा था।मौत किन कारणों से हुई यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!