September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpoliticsस्वास्थ्य

कलेक्टर के निर्देश में दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं,,दुर्गम मार्ग के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प,,,मोटरसाइकिल से पहुंचकर किया टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण…

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड शंकरगढ़ के दुर्गम ग्राम चुनचुना एवं पुंदाग में कठिन चुनौतियों के बावजूद आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।


        स्वास्थ्य शिविर एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस से ग्राम चुनचुना एवं पुंदाग के लिए रवाना हुई थी। वर्षा के कारण मार्ग खराब हो जाने कारण एम्बुलेंस बीच रास्ते में ही आगे नहीं बढ़ सकी। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए एएनएम सुश्री सुचिता सिंह एवं ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद ने विशेष पहल की। दोनों स्वास्थ्यकर्मियों ने आवश्यक टीके, दवाइयां एवं स्वास्थ्य सामग्री साथ लेकर शेष दूरी मोटरसाइकिल से तय की और निर्धारित समय पर गांव पहुंचे। खराब मौसम एवं दुर्गम मार्ग के बावजूद उन्होंने स्वास्थ्य शिविर एवं नियमित टीकाकरण का संचालन किया।
शिविर के दौरान 19 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। साथ ही 3 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 21 ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयों का वितरण कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद गांव तक पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है और शासन के मंशानुरूप प्रशासन के प्रयासों से अंतिम व्यक्ति तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता साकार हो रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!