November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
BalrampurEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाया जा रहा निःशुल्क टीका

किशोरी बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी-कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी

बलरामपुर। जिले में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। यह टीका जिले के चिन्हांकित शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 2084 बालिकाओं को टीका लगाया गया है। साथ ही टीका लगाने की प्रक्रिया जारी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सामरी में 150 लक्ष्य के अनुरूप 142 किशोरियों को एचव्हीपी की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
            कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले के अभिभावकों एवं किशोरियों से इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। इस पर भ्रामक जानकारियों पर ध्यान न दें।
          कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाकर ही इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर टीकाकरण ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
       गौरतलब है कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। यह बीमारी ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होती है। विशेषज्ञों के अनुसार किशोरावस्था में लगाया गया एचपीवी टीका इस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की संभावना को काफी कम कर देता है।

बेटियों के स्वस्थ भविष्य के लिए आगे आएं अभिभावक :-

        जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं। यह टीका न केवल उनकी बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां कोल्ड चैन प्वाइंट स्थापित है, प्रत्येक दिवस सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक टीका लगाया जा रहा है। नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहयोग करने और अधिक से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण से लाभान्वित कराने की अपील की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!