May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कुख्यात ब्राउन शुगर विक्रेता सहित दो अन्य आरोपी गिरफ्तार,,,आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कामयाबी…

सरगुजा। दर्रीपारा की कुख्यात ब्राउन शुगरिस्ट शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया को भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा ने गुड़िया को माल देने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर किया जेल दाखिल।

         दिनांक 28-03-26 को आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम को तब बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी जब दर्री पारा कि कुख्यात ब्राउन शुगर विक्रेता शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया को भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी। सुबह सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दर्रीपारा निवासी शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया के घर कल रात में भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बिक्री के लिए उतरा तो सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने उड़नदस्ता टीम के साथ शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया के घर दबिश दी गई। सरकारी वाहन देख गुड़िया एक झोला लेकर भागने का प्रयास की परंतु उसे महिला सैनिक द्वारा पकड़ा गया गुड़िया के हाथ में रखे झोले की तलाशी लेने पर उसमें से 106 नग REXOGESIC INJECTION तथा 72 नग AVIL INJECTION जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। गुड़िया से पूछताछ करने पर कि उसने बताया कि नशीला इंजेक्शन डर्री पारा निवासी मनु श्रीवास्तव एवं सुंदर लाल कुर्रे से वह खरीदकर लाई थी। गुड़िया के बयान पर मनु श्रीवास्तव एवं सुंदरलाल कुर्रे को भी गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।

           सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया दर्रीपारा की काफी कुख्यात महिला हैं। वह लगभग 15-20 साल से अंबिकापुर में ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ का व्यापार करती आ रही है, परंतु आजकल वह ब्राउन शुगर की जगह नशीला इंजेक्शन बेच रही थीं। मुखबिर की सूचना पर एक दो बार हमने भी छापा मारा परंतु सफलता हाथ नहीं लगी थी परंतु आज सफलता हाथ लगी। शोभा कुशवाहा पहले भी कई बार जेल जा चुकी है। शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया से पूछताछ करने पर कि उसने बताया कि यह नशीला इंजेक्शन दर्री पारा निवासी मोनू श्रीवास्तव एवं सुंदर लाल कुर्रे उसको माल सप्लाई करते हैं।जिसके बाद उसके बयान पर मोनु श्रीवास्तव एवं सुंदर लाल कुर्रे को भी गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जा रहा है।

      आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही है इससे काफी हद तक अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन के व्यापार पर रोक लगेगी।उक्त कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली सिंह मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारू राम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता व महिला सैनिक चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!