September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव को लेकर कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

बलरामपुर 06 जनवरी तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र के अनुरूप सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
     बैठक के दौरान कलेक्टर ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले हितग्राही मूलक योजनाओं पर आधारित स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंदिर परिसर में चल रहे साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों के आवंटन, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की।
उल्लेखनीय है कि जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र तातापानी में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। जहां मकर संक्रांति पर्व तातापानी में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र के लोगों के लिए तातापानी आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां कई वर्षों से निरंतर तातापानी महोत्सव आयोजित हो रहा है। महोत्सव में जिले सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचते हैं। इस वर्ष भी 14 से 16 जनवरी 2026 तक भव्य रूप से संक्रांति परब का आयोजन किया जा रहा है।
     इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!