September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जंगल में बकरी चराने गए 38 वर्षीय युवक पर भालू ने किया जानलेवा हमला,गंभीर रूप से घायल

राजपुर(बलरामपुर)। सेवारी क्षेत्र के जंगल में गुरुवार दोपहर एक जंगली भालू ने 38 वर्षीय युवक पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु लाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे अम्बिकापुर रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आनंद मिंज पिता जंगली राम दोपहर लगभग 1:00 बजे जंगल की ओर बकरियां चराने गया था। इसी दौरान घने जंगल में एक जंगली भालू ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। भालू के हमले में युवक के चेहरे और सिर पर गहरे घाव लगे हैं।

​युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया। इसके बाद लहूलुहान हालत में आनंद मिंज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रेफर कर दिया है। जंगल से सटे इलाकों में भालू के हमले की इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!