
बलरामपुर। जिले में ‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ 2026 का अयोजन ,यातायात नियमों का पालन करने वाले गुड समेरिटन्स को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस द्वारा ‘‘पुष्प गुच्छ’’ एवं चाॅकलेट देकर किया जा रहा है सम्मानित।
जिला बलरापमुर अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश में जिला बलरामपुर के दुर्गम अंचल क्षेत्र पुंदाग से ‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का शुभारंभ सरगुजा सांसद चिंतामणी माहाराज की अध्यक्षता में किया गया। जिलें में ‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक किया जा रहा है।

इसी कड़ी मे जिले में बलरामपुर जिले के समस्त अनुभागों में यातायात जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसमें चौक चैराहों पर आम नागरिकों कों यातायात नियमों एवं संकेतो के बारे में जानकारी दि जा रही है साथ ही वाहन चलाने के तरिके एवं दुर्घटना से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। तथा वाहन चालकों को किसी भी प्रकार के सड़क दुर्घटना होने पर हताहत् हुऐ व्यक्तियों के त्वरीत उपचार हेतु उन्हे पास के चिकित्सालय में चिकित्सा हेेतु पहुॅचाने एवं संबंधित पुलिस थाना में सूचना देने अपिल कि जा रही है ताकि संबंधित को बचाया जा सके।

वाहन चालकों कों यातायात के नये नियमों एवं नये चलानी शुल्क के संबंध में अवगत कराया जा रहा है। चालक को निर्धारित गणवेष धारण कर वाहन चलाने, ऑटो को निर्धारित स्थानों पर ही खडी करने, क्षमता से अधिक सवारी नही बैठाने, वाहन संबंधी सभी दस्तावेज को अपने पास रखने, चालक को अपना आधरकार्ड अथवा पहचान पत्र साथ रखने, शराब या अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन नही चलाने तथा यातायात के नियमों एवं संकेतो का पूर्ण रूप से पालन करने हेतु समझाईस दिया जा रहा है। तथा यातायात नियमों का पालन करने वाले ‘गुड समेरिटन्स’ को पुष्प गुच्छ एवं चाॅकलेट देकर सम्मानित किया जा रहा है।



