September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले के दुर्गम क्षेत्र पुंदाग में मनाया गया 37 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह,,,ग्रामीणों में बांटी गई हेलमेट…

बलरामपुर। सरगुजा सासंद की गरिमामई उपस्थिति में दुर्गम अंचल क्षेत्र पुंदाग में 37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया गया शुभारंभ।ग्रामीणों को ‘‘हेलमेट’’ वितरण कर दी गई यातायात संबंधित जानकारी।

       जिला बलरापमुर अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में जिला बलरामपुर के दुर्गम अंचल क्षेत्र पुंदाग में ‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का शुभारंभ सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज की अध्यक्षता में किया गया। जिलें में ‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक किया जायेगा।

      इसी कडी में आज दिनांक 01.01.2026 को पुंदाग में सरगुजा सांसद द्वारा ग्रामीणों को हेलमेट वितरण किया गया एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों एवं संकेतों के पालन करने की अपिल कि गई। जिला कलेक्टर बलरामपुर राजेन्द्र कटारा द्वारा शराब सेवन कर वाहन न चलाने सीट बेल्ट लगाने हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की गई है। ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण कर देश की उन्नति में भागीदारी बने साथ ही लर्निंग लाइसेंस शिविर के आयोजन ग्राम सभा में करने आरटीओ और सीईओ जनपद को निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा सड़क दुर्घटना में किसी की जान जाने से उसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार पर लंबे समय तक रहता है।

       रील बनाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा की ‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ अंतर्गत जिला बलरामपु-रामानुजगंज में ‘‘यातायात जागरूकता थीम (हेलमेट/सीटबेल्ट/शराब/माल यान में सवारी बैठाना) रील्स मेकिंग काॅम्पटिशन’’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को नगद ईनाम तथा पुरूस्कार प्रदाय किया जायेगा तथा उक्त रील्स को तातापानी महोत्सव में (दिनांक 14,15,16 जनवरी 2026) प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा। कार्यक्रम के समापन के पूर्व रक्षित केन्द्र बलरामपुर में यातायात जागरूकता थीम पर विभिन्न प्रकार के एथलेटिक्स-100 मी.दौड, 1500 मी.दौड ,लम्बी कूद,उॅची कूद जैसे खेलों का आयोजन पुलिस लाईन बलरामपुर में किया जायेगा। जिसके तारतम्य में जिला इकाई अंतर्गत समस्त अनुभाग मुख्यालयों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में यातायात प्रभारी द्वारा पॉम्पलेट वितरण कर आम नागरिकों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील किया गया।

     कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा , पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी, यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, सामरी प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, सहित लगभग 500 आम नागरिक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!