September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नए साल पर आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा का बड़ा धमाका,,40 लाख रुपए की 300 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी शराब किया जप्त,,,दीपक ट्रांसपोर्ट के मालिक सौरभ सिंह गिरफ्तार…

सरगुजा। नए साल के पूर्व संध्या पर आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम को उस समय अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी, जब मुखबिर की सूचना पर दरिमा मेन रोड मानिक प्रकाशपुर में एक किराए के गोदाम से 300 पेटी हरियाणा राज्य की ब्लैक डॉट व्हिस्की जप्त की गई।

     सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नए वर्ष के अवसर पर अवैध मदिरा के तस्करी की पूरी संभावना के मद्देनजर क्षेत्र में अपने मुखबिर लगा रखा था, कहीं भी बड़ा खेप उतरने की सूचना मिलती है तो उन्हें तत्काल सूचित करें। इसी दौरान रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि दरिमा मेन रोड पर मानिक प्रकाशपुर के पास दीपक ट्रांसपोर्ट का मालिक सौरभ सिंह भारी मात्रा में हरियाणा राज्य का माल उतारा हुआ है और आज सभी जगह सप्लाई करेगा। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने सुबह-सुबह ही सौरभ सिंह को उसके घर से उठाकर उसके किराए के गोदाम में ले जाकर तलाशी ली जहां से 300 पेटी हरियाणा राज्य की ब्लैक डॉट व्हिस्की बरामद की गई। 300 पेटियों में 14400 नग ब्लैक डॉट व्हिस्की का पाव था,जिसमें 2590 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की भरी हुई थी। उक्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 40 लख रुपए है।

       सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया की पहले भी सौरभ सिंह के दीपक ट्रांसपोर्ट गोदाम से उसके मैनेजर बाल भगवान पांडे के कब्जे से 165 पेटी पंजाब राज्य की विदेशी मदिरा जप्त कर उसके मैनेजर को जेल डाला गया था इसलिए मुखबिर की सूचना विश्वसनीय लगी और सफलता भी हाथ लगी। यह सरगुजा संभाग की आबकारी विभाग की अब तक की विदेशी मदिरा पर सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है, जो आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम द्वारा की गई है। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर.केहरी, मुख्य आरक्षण कुमारू राम, अशोक सोनी रमेश दुबे, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!