November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

झारखंड बूचड़खाने ले जाए जा रहे 17 मवेशी बरामद,2 तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर। सनावल थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 17 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

​जंगल के रास्ते पैदल हांक कर ले जा रहे थे झारखंड

जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को सनावल पुलिस टीम देहात भ्रमण पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि 2-3 तस्कर बड़ी संख्या में गोवंश को मारते-पीटते हुए ग्राम कामेश्वरनगर कोरवापारा के जंगल के रास्ते झारखंड के बूचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।

​घेराबंदी कर पकड़े गए दो आरोपी

मौके पर पुलिस ने दो युवकों को मवेशियों को बेरहमी से हांकते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राहत अंसारी (25 वर्ष, निवासी खाला टोला सेराजनगर, थाना धुरकी, जिला गढ़वा, झारखंड) और अख्तर अंसारी (25 वर्ष, निवासी टाटीदीरी, थाना धुरकी, जिला गढ़वा, झारखंड) के रूप में बताई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन मवेशियों को कटिंग के लिए झारखंड स्थित बूचड़खाने ले जा रहे थे।

​17 मवेशी सुरक्षित जप्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 17 रास मवेशी बरामद किए, जिनमें 14 गाय, 2 बछिया और 1 बछड़ा शामिल हैं। सभी पशुओं को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

​सनावल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और 11(1)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!