September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessHelthjashpurlifestyle

सड़क पर उड़ रहे धूल से ग्रामीण परेशान,अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप नियमित पानी छिड़काव कराने की माँग

राजपुर। एनएच 343 निर्माणाधीन सड़क में पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण ग्राम झींगों के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर को ज्ञापन सौंप कर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माण का कार्य प्रगति पर है ऐसे में ग्राम पंचायत झींगो में एनएच 343 रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है,जिसमें रोड पर स्टोन डस्ट एवं गि‌ट्टी डाला गया है जिस पर निरंतर पानी का छिड़काव नहीं होने से भारी मात्रा में डस्ट उड़ रहा है। स्टोन का डस्ट होने के कारण लोगों की आंखों में जलन एवं छोटे बच्चों में दुष्प्रभाव पड़ रहा है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है और समस्त ग्रामवासी परेशान है। संबंधित ठेकेदार को मौखिक रूप से पानी छिड़काव हेतु कहे जाने के बावजूद पानी का छिड़काव सही मात्रा में नहीं किया जा रहा है।

इस संबंध में झींगों के ग्रामवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान को ज्ञापन सौंप कर माँग की है कि संबंधित ठेकेदार को निरंतर पानी छिड़काव हेतु निर्देशित करें ताकि ग्राम वासियों को इस परेशानी से निजात मिल सके। उन्होंने कहा है कि उक्त संबंध में कार्यवाही नहीं होने पर चक्का जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजपुर देंवेंद्र प्रधान ने तत्काल संबंधित ठेकेदार को फोन कर सड़क पर पानी डालने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!