गौठान के भूमि पर जबरन जुताई को लेकर ग्रामीणों ने की शिकायत,,,एसडीएम बोले नही माने तो होगी कार्यवाही…

राजपुर। ग्राम बघिमा में वन विभाग द्वारा पशुओं के चराई के लिए दिए गए गौठान भूमि पर गॉंव के ही ग्रामीणों द्वारा जबरन जुताई कर काबिज को लेकर ग्राम पंचायत के भवन में बैठक की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा गौठान में अवैध कब्जा कर रहे लोगो को समझाइस दी गई नही मानने पर कार्यवाही की बात कही।

ग्राम पंचायत बघिमा में वन विभाग द्वारा लगभग 10 हेक्टेयर भूमि पशुओं के गौठान के लिए दी गई थी।जहाँ गाँव के कुछ लोग उक्त जमीन पर कब्जे के उद्देश्य से जबरन जुताई का कार्य किया जा रहा था जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम राजपुर एवं वन विभाग में की थी।जिसके बाद गुरुवार को राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन साहू एवं अन्य ग्रामीणों ने पंचायत भवन बघिमा में बैठक आयोजित की गई।बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग द्वारा गौठान में अवर्ति चराई भूमि के लिए 10 हेक्टेयर भुमि आवंटित की गई है।जिसमे भेस्की गाँव के सुखन उरांव,शंकर यादव,धनीराम, गौरी, विरेन्द्र, लक्ष्मी नारायण, नईहर साय,गुठलु, सतन,श्रीनाथ पोकोलाल मुन्ना (ग्राम पटेल भेस्की) के द्वारा जबरन जुताई कर रहे है जिससे मवेशियों को चराने एवं खड़ा करने में भारी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ही इनके द्वारा काबिज भूमि का पट्टा मिल चुका है फिर भी इनके द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है इससे दोनों गाँव मे हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है।ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम राजपुर एवं रेंजर ने उंक्त लोगो को समझाया एवं उंक्त भूमि पर जुताई कार्य नही करने का दिशा निर्देश दिया।बैठक में अधिकारियों ने ग्रामीणों से पंचनामा तैयार कर उंक्त भूमि को गौठान के लिए आरक्षित करते हुए उंक्त भूमि पर जुताई करने पर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही।इस दौरान ग्रामीणों ने क्रेशर से होने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया।बैठक के दौरान एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर रेंजर महाजन साहू वन विभाग बरियों सर्किल के अजय एक्का मालती माझी बरियों चौकी के सहायक उप निरीक्षक मेश्राम प्रदीप यादव ग्राम पटेल नारायण राम भजन राम देव धरन सचिव नरेंद्र जायसवाल जनपद सदस्य रेखा सांडिल्य भोला सिंह लालजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।



