June 10, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के संज्ञान में आते ही एमएलसी एवं पोस्टमार्टम कार्यों के लिए की गई त्वरित व्यवस्था,बरियों एवं रघुनाथनगर में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारितजल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने मिशन मोड में कार्य करने के दिए निर्देश,मानसून पूर्व एफएचटीसी टेस्टिंग प्राथमिकता से करने के निर्देशसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश,स्कूल बसों की फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों की होगी विशेष जांचसिधमा में आम पेड़ के नीचे लगा आखिरी जनसमस्या निवारण शिविर,,,विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही कराया निराकरण…जंगल मे गए दंपति पर हाथी ने किया हमला हुई मौत,,,वन विभाग ने दी तात्कालिक सहायता राशि…खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग ने किया डेली नीड्स दुकानों का निरीक्षण,ब्रेड पैकेटों पर एफएसएसआई नियमों के अनुरूप पाया गया यूज बाय डेटसुदूर वनांचल क्षेत्र शंकरगढ़ को मिली मुक्तांजलि शव वाहन,कलेक्टर की संवेदनशीलता से पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग,शोक की घड़ी में अब नहीं होगी परेशानियांकलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में ली संयुक्त बैठक,समन्वय और सजगता से कार्य करने के दिए निर्देशअवैध क्लिनिक एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई,कोटपा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशराजपुर विकासखंड अंतर्गत एचपीवी टीकाकरण महाअभियान,,,304 टिका लगाकर बनाया रिकार्ड…
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशलाइफस्टाइलविदेशव्यापार

रायगढ़ में करोड़ों की बैंक डकैती में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,,,24 घंटो में आरोपियों को रामानुजगंज झारखंड सीमा पर धर दबोचा…

न्यूज डेस्क। रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुई करोड़ो की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।बलरामपुर जिले की सरहदी क्षेत्र रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखण्ड बार्डर पर बीती देर रात नाकेबंदी कर डकैती के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने डकैतों के पास से लगभग 4 करोड़ की राशि व 3 किलो के जेवरात बरामद की है।इसके साथ ही पुलिस ने एक क्रेटा कार व एक ट्रक को जप्त किया है।

     छत्तीसगढ़ के रायगढ में एक्सिस बैंक में हुए करोड़ो की डकैती में मामले में पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।आरोपी ट्रक से सरहदी क्षेत्र झारखण्ड भागने के फिराक में थे।पुलिस की सघन जाँच के दौरान रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा में जाँच के दौरान पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीँ डकैतों के गिरफ्तार होने की सूचना के बाद रायगढ़ पुलिस रामानुजगंज पहुँची और आरोपियों व डकैती की रकम लेकर रायगढ़ रवाना हो गई है।

 रायगढ़ के एक्सिस बैंक में दिन दहाड़े डकैती के मामले से हड़कम्प मच गया था।रायगढ़ के साथ ही प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी की गई थी जहाँ मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात छत्तीसगढ़ झारखण्ड बार्डर पर नाकेबंदी के दौरान 5 डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी गया बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीँ बैंक डकैती में शामिल कुछ डकैत फरार बताए जा रहे है जिनकी पतासाजी में पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई है।बलरामपुर एसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ झारखंड की सीमा पर रामानुजगंज पुलिस को यह सफलता मिली है,इसके साथ ही इस डकैती मामले का पूरा खुलासा रायगढ़ पुलिस रायगढ़ में करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!