November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सुशासन तिहार अंतर्गत 18 मई को बलरामपुर नगर पालिका ऑडिटोरियम में लगेगा शिविर

बलरामपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 18 मई को नगरपालिका परिषद बलरामपुर के ऑडिटोरियम भवन में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों के नागरिक लाभान्वित होंगे।शिविर में आमजन अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शिविर स्थल पर शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

कुसमी एवं रामचंद्रपुर में 19 मई को होंगे जनसमस्या निवारण शिविर

      इसी प्रकार 19 मई को विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत हाई स्कूल प्रांगण सामरी एवं रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर में नवीन शेड दुर्गा मंदिर के पासजनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। कुसमी अंतर्गत शिविर में ग्राम पंचायत चरहटकला, सामरी, अमटाही, राजेन्द्रपुर, दात्रम, इदरीपाठ, बेतपानी, टाटीझरिया, गोपातु, लक्ष्मणपुर, सेरंगदाग एवं जमीरापाठ के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
विकासखण्ड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर में नवीन शेड दुर्गा मंदिर के पास शिविर आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत त्रिशुली, पचावल, डुगरू, सनावल, कामेश्वरनगर, धौली, झारा, कुशफर, सेमरवा, इन्द्रावतीपुर, सुन्दरपुर, मिनवाखाड़, आनन्दपुर, बरवाही, दोलंगी, औरंग, सिलाजू एवं उचरूवा के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
प्रशासन ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!