June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती त्रिपाठी ने चांदो एवं सामरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण,दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजासामरी को मिलेगा नया तहसील भवन,कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की प्रगतिमिर्ची का पौधा तोड़ने को लेकर भाई भाई में विवाद पर टांगी से किया हमला,,,पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…पशु क्रूरता एवँ अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारमोर गाँव मोर पानी महा अभियान,सरगुजा सांसद ने खेत में फावड़ा चलाकर जल संरक्षण के प्रति दिया जागरूकता का संदेशविभिन्न समस्याओं शिकायतों लंबित प्रकरणों एवँ विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 15 कोबलरामपुर पुलिस ने कुख्यात गाँजा तस्करी सहित एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार,करोड़ो का गाँजा सहित ट्रक को किया जप्त…सूपढाका में पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच पहुंचीं कलेक्टर,इमली के पेड़ नीचे लगी जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएंकेन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविरजोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले में आवश्यक ईंधन की पर्याप्त एवं सुचारु आपूर्ति जारी,कलेक्टर ने की किफायती उपयोग करने की अपील,अनावश्यक संग्रहण नहीं करने की दी सलाह

बलरामपुर। वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जिले की प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने जिलेवासियों से पेट्रोल और डीजल का किफायती तथा आवश्यकतानुसार उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिले में ईंधन की नियमित आपूर्ति जारी है, इसलिए नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
        उन्होंने जिलेवासियों से शांति एवं संयम बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें। सभी उपभोक्ता अपनी वास्तविक जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल या डीजल खरीदें ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक को सुगमता से ईंधन मिल सके।
       जिले में ईंधन के स्टॉक को लेकर प्रशासन लगातार ऑयल कंपनियों के सतत् संपर्क में है।जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के सभी 48 पेट्रोल और डीजल पंपों पर तेल कंपनियों द्वारा निरंतर आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में जिले में 265.43 किलोलीटर पेट्रोल और 273.67 किलोलीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है और नए स्टॉक की आवक भी लगातार बनी हुई है। साथ ही जिले में घरेलू गैस भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
ईंधन की बचत को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी है। उन्होंने अपील की है कि लोग कम दूरी के लिए पैदल चलने या साइकिल का उपयोग करने को प्राथमिकता दें और अत्यावश्यक होने पर ही निजी वाहनों का उपयोग करें। सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक लाभ ले। आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों से भी शासकीय कार्यों में ईंधन का जिम्मेदारीपूर्वक और किफायती उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।
         जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वयं जागरूक बनें, ईंधन का किफायती उपयोग करें एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!