May 15, 2026 |

BREAKING NEWS

बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजितमुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना,ग्रामीण के क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अवसरसीएम हेल्पलाइन 1076 के संचालन हेतु प्रशिक्षण संपन्न,आम नागरिकों को शिकायत निवारण के लिए मिलेगा आसान ऑनलाइन माध्यमअवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई,बलरामपुर एवं पस्ता क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन पर चार हाइवा जब्तपत्नी की चरित्र पर शंका को लेकर युवक को उतारा मौत के घाटप्रधानमंत्री अपने बातों पर अमल नहीँ करते तो उन्हें अपना झोला उठाकर चल देना चाहिए – सफी अहमदसरगुजा सांसद ने अधिकारियों को निर्माणाधीन नाली का कराया पैदल निरीक्षण,,,सड़क एवँ नाली की ऊँचाई कम करने सार्थक पहल…एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बलरामपुर बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार के लिए लईका घर योजना के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड बलरामपुर में चिन्हांकित बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उपचार के लिए चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित लइका घर अंतर्गत 132 बच्चों का चिन्हांकन किया गया है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक पस्ता एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डूमरखोला में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 77 बच्चों का जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान 11 गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया गया। साथ ही 4 जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित एवं 2 टीबी संदिग्ध बच्चों की भी पहचान की गई। अन्य बीमारियों से पीड़ित 3 बच्चों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। शिविर में उपस्थित बच्चों को आवश्यक दवाइयों का भी वितरण भी किया गया।
आगामी दिवसों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में शिविर आयोजित किया जाएगा जहां 48 चिन्हांकित बच्चों के उपचार की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!