November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

महानवमी पर दर्दनाक हादसा,गुब्बारे बेचने आये मासूम की छठ घाट में डूबने से मौत

बलरामपुर (रामानुजगंज)। शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर सोमवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 14 वर्षीय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के डाल्टनगंज अंतर्गत ग्राम बंदूवा निवासी इरशाद आलम (पिता इस्ताक अंसारी) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के डाल्टनगंज से कुछ परिवार अपने बच्चों के साथ आजीविका चलाने के लिए नवरात्र मेले में गुब्बारे बेचने रामानुजगंज आए थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक बच्चे मेला क्षेत्र में गुब्बारे बेच रहे थे। इसके बाद इरशाद अपने दो अन्य साथियों के साथ मां महामाया मंदिर के सामने छठ घाट पर नहाने चला गया। नहाते समय दोपहर करीब 1 बजे इरशाद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया।

​साथ मौजूद बच्चों ने आनन-फानन में घाट से भागकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा बालक की खोजबीन शुरू की गई। दोपहर करीब 3 बजे मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

​पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय तैराक और गोताखोर युवक पानी में उतरकर किशोर की तलाश में जुटे हुए थे। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम बालक के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला जा सका।

​पर्व के माहौल और श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के बीच हुई इस अनहोनी से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रोजी-रोटी की तलाश में आए गरीब परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!