September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आयुष्मान कार्ड महाअभियान में संकल्प,रणनीति और सतत मॉनिटरिंग से मिली गति,विशेष महाअभियान के पहले एवं दूसरे दिवस प्रदेश में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

बलरामपुर। स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं को हर पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन का संकल्प अब उपलब्धियों में बदलता नजर आ रहा है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में संचालित विशेष आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड महाअभियान में संकल्प, रणनीति एवं सतत् मॉनिटरिंग से अभियान को गति मिल रही है।
जिले में 05 से 07 अगस्त 2026 तक विशेष आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड महाअभियान संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों से लेकर नगरीय निकायों तक विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदन कार्ड बनाए जा रहे हैं।


महाअभियान के पहले ही दिन जिले ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सुनियोजित रणनीति, सतत मॉनिटरिंग, विभागीय समन्वय और मैदानी अमले की अथक मेहनत का परिणाम है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रही हैं तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।
महाअभियान के पहले दो दिनों में जिले में 4350 आयुष्मान कार्ड एवं 331 वय वंदन कार्ड बनाकर कुल 4681 कार्ड बनाए गए, जो कि जिले की उपलब्धि है। जहां जिले के सभी छह विकासखंडों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने शिविरों में पहुंचकर अपना पंजीयन कराया।


महाअभियान के दौरान जिले के सभी छह विकासखंडों में व्यापक स्तर पर शिविर आयोजित किया गया। विकासखंड बलरामपुर में 1215 आयुष्मान कार्ड एवं 67 वय वंदन कार्ड, रामचंद्रपुर में 561 आयुष्मान कार्ड एवं 36 वय वंदन कार्ड, वाड्रफनगर में 1277 आयुष्मान कार्ड एवं 59 वय वंदन कार्ड, राजपुर में 385 आयुष्मान कार्ड एवं 81 वय वंदन कार्ड, शंकरगढ़ में 318 आयुष्मान कार्ड एवं 47 वय वंदन कार्ड तथा कुसमी में 594 आयुष्मान कार्ड एवं 41 वय वंदन कार्ड बनाए गए।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी पात्र राशन कार्डधारी परिवारों से अपील की है कि वे विशेष महाअभियान का लाभ उठाते हुए अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदन कार्ड अवश्य बनवाएं। उन्होंने बताया कि पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!