September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

एनएच 343 के जर्जर सड़क को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश,,,मरम्मत नही होने पर दी चक्का जाम की चेतावनी…

राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की खस्ताहाल सड़क को लेकर एक बार फिर से नगर के आम नागरिकों में रोष दिखाई दे रहा है।सड़क से उड़ रहे धूल और गड्डे से परेशान नागरिकों ने सड़क मरम्मत के लिए राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।सड़क सुधार नही होने की दशा में नागरिकों ने चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है।


       राष्ट्रीय राज्यमार्ग एन.एच. 343 मेन रोड राजपुर शहर से होकर गुजरती है जिसकी स्थिति अति जर्जर स्थिति हो चुकी है। विभिन्न बाजार स्थानों पर बड़े-बड़े गढ्ढे एवं डस्ट (धुल) फैल रहा है जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है और उड़ने वाले धुल से यहाँ के जनता को श्वांस की अनेक बीमारियों हो रही है। रोड़ में स्थित दुकानों में धुल घुसने से व्यक्तियों के कई दुकानों की कई वस्तुएँ खराब हो रही है। जिससे व्यापार में नुकसान उठना पड़ रहा है।राजपुर के नगर वासियों ने इस बावत राजपुर एसडीएम से दिनांक 24.10.2024 तक पैच रीपेरिंग एवं सेटींग कोट (डामरीकरण) कर यहाँ की उपरोक्त जनसमस्या का निवारण करने की माँग की है।उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि दिनांक 24.10.2024 तक कार्य प्रारम्भ नहीं होने की स्थिति में दिनांक 26.10.2024 से एन.एच. 343 मेन रोड़ राजपुर में अनिश्चित कालीन चक्का जाम नगरवासियों द्वारा किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग अथवा प्रशासन की होगी।नगर वासियों ने ज्ञापन की प्रतिलिपि केन्दीय मंत्री सड़क एवं परिवहन विभाग,भारत सरकार,कलेक्टर बलरामपुर, पी.डब्लू.डी. विभाग राजपुर एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजपुर को भी दिया है।ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद पंकज जायसवाल राजन त्रिपाठी ऋषभ सिंह विक्की बंसल विनोद जायसवाल रवि सोनी रत्नाम्बर मिश्रा भोला बंसल नितेश अग्रवाल सुरेश अग्रवाल विभु जायसवाल राकेश अग्रवाल मुन्ना टेलर सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!