September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुर

कांग्रेस के पुर्व विधायक डॉ प्रीतम राम के वाहन पर हुआ हमला,,,घटना की जाँच एवं सुरक्षा मुहैया उपलब्ध कराने विधायक ने लिखा पत्र…

राजपुर। पूर्व सामरी व लुण्ड्रा विधायक डॉक्टर प्रीतम की गाड़ी पर बीती देर रात डौरा चौकी क्षेत्र में हमला किये जाने की घटना सामने आई है।पुर्व विधायक करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने कोदौरा गए हुए थे वापसी के दौरान यह घटना घटी है। हमले से पूर्व विधायक काफी डरे हुए हैं और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के नाम पत्र लिखकर घटना की जांच करने एवं सुरक्षा मुहैया कराने की माँग की है।


पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम शनिवार 19 अक्टूबर को अपने राजपुर निवास से शाम करीब 6:00 बजे कोदौरा डौरा चौकी क्षेत्र सामाजिक कार्यक्रम करमा महोत्सव में शामिल होने अपने सहयोगी राजपुर निवासी सुरेश सोनी और अपने ड्राइवर के साथ गए हुए थे। कार्यक्रम से रात्रि लगभग 10:00 बजे लौटते समय कोदौरा से प्रतापपुर की ओर 5 किलोमीटर पहले उनके इनोवा वाहन की दाहिने तरफ पीछे गेट में एवं ड्राइवर के तरफ साइड ग्लास में अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किया गया इस दौरान इनके साथ कोई भी सुरक्षा कर्मी नहीं थे। हमला इतनी जोर से किया गया कि जैसे लगा कि किसी ने गोली चलाई है।यदि इस हमले में गाड़ी का शीशा टूटा होता तो पूर्व विधायक और उनके सहयोगी हताहत हो सकते थे। हमला होने पर ड्राइवर ने गाड़ी रोकना मुनासिब नहीं समझा और वे सभी कहीं रुके बगैर सीधे अपने निवास राजपुर पहुंचे।


      जब कांग्रेस की सत्ता में डॉक्टर प्रितम राम विधायक थे तब उनके साथ तीन-तीन सुरक्षाकर्मी (PSO) उनकी सुरक्षा में लगाए गए थे लेकिन जैसे ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार सत्ता में आई तब से कांग्रेस के पूर्व सभी विधायकों से सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया है जिससे पूर्व विधायकों को अपनी सुरक्षा को लेकर भय सता रहा है। पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम ने छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के सचिव महोदय से अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी मुहैया कराने और आईजी सरगुजा रेंज से घटना की जांच कर कार्रवाई करने की माँग की है। इस घटना के बाद से बलरामपुर कांग्रेस कमेटी,राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,यूवा कांग्रेस कमेटी और छात्र संगठन एनएसयूआई ने पूर्व जनप्रतिनिधियों के सुरक्षा व पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!