July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
गैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले 02 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,,,घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने एवं सहयोग करने वाले 02 अन्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

बलरामपुर/शंकरगढ़। राकेश यादव पिता श्याम मुरारी यादव, निवासी ग्राम परेवा, थाना शंकरगढ़ द्वारा थाना शंकरगढ़ में दिनांक 19/10/2024 को इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 19/10/2024 को शाम करीब 05:30 बजे परसाढ़ोढ़ी टमाटर खेत में लेबर से काम कराकर वापस अपने घर परेवा जा रहा था, उसी समय गुलरहिया पुलिया के पास एक व्यक्त्ति काले रंग की बिना नंबर की एचएफ डिलक्स मोटर सायकल लेकर खड़ा था जो गाड़ी को बनाने जैसी हरकत कर रहा था। तब वह अपनी जीप गाड़ी को उसे देखने के लिए रोका, परिचित का नहीं होने पर अपने जीप गाड़ी से घर चला गया। घर पहुंचते ही शाम करीब 06:00 बजे बड़े भाई संजू यादव ने फोन कर बताया कि, बड़े पापा वासुदेव यादव को कोई अज्ञात व्यक्ति भुकुड्टुवारी जंगल के पास बन्दूख से गोली मारकर घायल कर दिया है जिससे वासुदेव यादव के दाहिने हाथ एवं कोहनी के पास तथा बायां सीना के नीचे चोट लगकर खून निकल रहा था। जब वह घटना स्थल पर पहुंच कर अपने बड़े पापा घायल वासुदेव यादव को उठाकर अपने जीप में शंकरगढ़ अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाते समय घटना के बारे में वासुदेव से पूछने पर बताया कि, मैं टमाटर खेत से निकल कर घर जाते समय गुलरहिया पुलिया के पास दो व्यक्ति एचएफ डिलक्स मोटर सायकल लेकर खड़े थे, मैं पुलिया से पार हुआ तो मोटरसायकल वाला मेरे पीछे आने लगा और मेरे पास पहुंच कर बन्दूख से मुझे गोली मार दिया और मुझे घायल कर दोनों अपने मोटरसायकल से भाग गए।


घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी शंकरगढ़ द्वारा थाना शंकरगढ़ में धारा 109, 3 (5), बी.एन.एस., 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को घटना स्थल पर रवाना कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देर्शित किया गया। इसी तारतम्य में विशेष पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात फरार आरोपियों की पतासाजी कर 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया। विवेचना से पता चला कि, आरोपी एवं आहत के मध्य पुराना जमीन विवाद था जिससे दोनों में रंजिश बनी रहती थी, जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में सुकेश यादव पिता जंगीराम यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम परेवा, थाना शंकरगढ़, (बैकुण्ठपुर, थाना पटना जिला कोरिया से हिरासत में लिया गया) संतोष पैकरा उर्फ बोखा पिता स्व. भदेश्वर उम्र 25 वर्ष, निवासी गिरजापुर, थाना शंकरगढ़, ( भाई के ससुराल ग्राम चलगली, थाना शंकरगढ़ से हिरासत में लिया गया) विश्वनाथ पैकरा पिता स्व. भदेश्वर उम्र 28 वर्ष, निवासी गिरजापुर, थाना शंकरगढ़, ( ग्राम गिरजापुर थाना शंकरगढ़ से हिरासत में लिया गया) अश्विनी चौबे पिता सत्यनारायण चौबे, 28 वर्ष, सिचाई कालोनी, डाल्टेनगंज, पलामू, झारखंड (सिचाई कालोनी, डाल्टेनगंज उसके घर से)
पुलिस ने आरोपियों से घटना में उपयोग किया गया 01 नग पिस्टल 04 नग खाली खोखा 01 मैग्जीन, 02 नग जिन्दा राउंड (घटना से संबंधित पिस्टल की) 01 एचएफ डिलक्स काले एवं लाल रंग का मोटरसायकल 01 हीरो पैशन-प्रो मोटरसाइकिल 01 मोबाईल फोन को जप्त किया है।
इस कार्यवाही में याकूब मेमन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, रामानुजगंज, निरी. जितेन्द्र सोनी, थाना प्रभारी, शंकरगढ़ निरी संतलाल आयाम, थाना प्रभारी, रघुनाथनगर निरी भारद्वाज सिंह, थाना प्रभारी, राजपुर उनि सुभाष कुजूर, चौकी प्रभारी बरियों उनि विमलेश सिंह, थाना प्रभारी पस्ता उनि गजपति मिर्रे, थाना शंकरगढ़ सउनि अश्विनी सिंह, चौकी प्रभारी, विजयनगर सउनि राधेश्याम विश्वकर्मा, थाना चाँदो प्र.आर. शीपक रंजन शर्मा, चौकी गणेशमोड़ साइबर टीम एवं थाना शंकरगढ़ पुलिस स्टॉफ की सक्रिय भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!