November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्कूलों में ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

बलरामपुर/रघुनाथनगर। स्कूल का ताला तोड़कर कंप्यूटर, टैबलेट, बायोमेट्रिक डिवाइस, प्रिंटर मशीन, डीजे साउंड बॉक्स, कुकर, साइंस किट और चावल एवं अन्य सामग्री चुराने वाले आदतन व शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे, चोरी की गई सामग्री भी किया गया बरामद।

       दिनांक 05/01/2026 को प्रार्थी गंभीर सिंह, शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवगवई के द्वारा थाना रघुनाथनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02 एवँ 04 जनवरी 2026 को अज्ञात चोर के द्वारा स्कूल का ताला तोड़कर कंप्यूटर, टैबलेट, बायोमेट्रिक डिवाइस, प्रिंटर मशीन, डीजे साउंड बॉक्स, कुकर, साइंस किट और चावल एवं अन्य सामग्री कुल रकम करीब 64000₹ की चोरी अज्ञात चोर कर लिया है।

     प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना रघुनाथनगर में धारा 305E 331(2) Bns कायम कर विवेचना लिया गया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में पुलिस टीम बनाकर अज्ञात चोर की पताशाजी की गई। प्रकरण के आरोपी की पताशाजी के दौरान सूत्रों से ज्ञात हुआ कि थाना रघुनाथ नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरना के प्रमोद साहू पिता कैलाश साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सरना को घटना दिनांक को चावल बोरा को ले जाते देखा गया था।सूचना पर जब पुलिस ने संदेही को हिरासत लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पूर्व माध्यमिक शाला नवगवई से कंप्यूटर,टैबलेट, प्रिंटर मशीन,साउंड बॉक्स, कुकर, साइंस किट, चावल 3 क्विंटल वह अन्य सामान कुल रकम 64000 तथा प्राथमिक शाला गैना से सीपीयू, कंप्यूटर सेट, टेबल,एक नग जुमला रकम 27000 रुपए तथा प्राथमिक शाला चंवर सराई से छोटा गैस टंकी चूल्हा सहित एक टेबल, चार नग प्लास्टिक कुर्सी व बर्तन कीमती करीब ₹10000 कुल कीमत करीब 96400 ₹ चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी के निशानदेही पर उक्त सामग्री की जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 6.1 .2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!