September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurlifestylepatthalganv

सुदूर वनांचल क्षेत्र शंकरगढ़ को मिली मुक्तांजलि शव वाहन,कलेक्टर की संवेदनशीलता से पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग,शोक की घड़ी में अब नहीं होगी परेशानियां

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से जिले के सुदूर वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई है। विकासखंड शंकरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1099 मुक्तांजलि शव वाहन की स्थायी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इससे अब दुःख और संकट की घड़ी में शोकाकुल परिवारों को पार्थिव देह को गृह ग्राम तक ले जाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि सामरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शंकरगढ़, कुसमी और राजपुर विकासखंड के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में अब तक शव वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। सुदूर वनांचल और भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम इन क्षेत्रों में किसी अप्रिय घटना या मृत्यु होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को पार्थिव देह को घर तक पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार जिला मुख्यालय से शव वाहन पहुंचने में लंबा समय लग जाता था, जिससे शोक संतप्त परिवारों को परेशानियां होती थी।

आमजनों की इस गंभीर समस्या को कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लिया और इसके स्थायी समाधान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में 1099 मुक्तांजलि शव वाहन उपलब्ध कराई गई है, जिससे अब क्षेत्र के लोगों को समय पर और निःशुल्क शव वाहन सेवा मिल सकेगी। शंकरगढ़ में मुक्तांजलि वाहन की उपलब्धता से न केवल शंकरगढ़ विकासखंड, बल्कि समीपवर्ती विकासखंड राजपुर और कुसमी के ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अब मुक्तांजलि वाहन की उपलब्धता से दुःख की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!