September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurBussinesscrimeEducationjashpurlifestylepatthalganv

कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में ली संयुक्त बैठक,समन्वय और सजगता से कार्य करने के दिए निर्देश

लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर होगी कड़ी निगरानी

बलरामपुर। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर की संयुक्त अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक ली गई। इस दौरान अवैध गतिविधियों की रोकथाम, सीमावर्ती चेकपोस्टों की निगरानी तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी, अपर कलेक्टर श्री आर. एस. लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), एसडीओपी तथा वर्चुअल रूप से तहसीलदार, थाना प्रभारी जुड़े रहे।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले की सीमाओं पर स्थापित चेकपोस्टों में सख्त निगरानी रखने, तथा खनिजों के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सतत अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बैठक में कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी असामाजिक गतिविधि पर सतत निगरानी बनाए रखें। उन्होंने सभी को समन्वय के साथ सजगता और सतर्कता से कार्य करने को कहा। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों संज्ञान में लाएं ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!