September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurEducationHelthjashpurlifestylepatthalganv

अवैध क्लिनिक एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई,कोटपा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

मेडिकल दुकानों की सघन जांच सुनिश्चित करें – कलेक्टर

बलरामपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तय करने हेतु आज एनकार्ड की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर तथा वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दिपक त्रिपाठी की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने बैठक में मेडिकल दुकानों की जांच कार्रवाई रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को टीम गठित कर मेडिकल दुकानों का सघन निरीक्षण करने तथा औषधियों के विक्रय, स्टॉक संधारण की गहन जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिबंधित दवाओं, एक्सपायर दवाओं और संचालित क्लीनिकों के लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध या अनुचित दवा का बिक्री न हो और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अवैध क्लिनिक, झोला छाप डॉक्टरों एवं झाड़ फूक करने वाले के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

       बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निरंतर कार्यवाही करने निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कोटपा एक्ट के प्रभावी प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए 100 मीटर के दायरे में स्कूल-कॉलेजों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सघन निरीक्षण कर वहां संचालित दुकानों की नियमित जांच करने को कहा। उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने के लिए जनसहभागिता को भी बढ़ावा देना है। बैठक में कलेक्टर ने नशामुक्ति केन्द्रों में भर्ती व्यक्तियों के उपचार, काउंसलिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!