June 17, 2026 |

BREAKING NEWS

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर कलेक्टर की सीधी निगरानी,खाद्यान्न वितरण संबंधी शिकायत का दूरभाष पर ली वस्तुस्थिति की जानकारीशासकीय भूमि पर प्रशासन का चला बुलडोजर,7 एकड़ 75 डिसमिल शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्तपशु तस्करी में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तारसंभागीय उड़नदस्ता टीम को फिर मिली बड़ी सफलता,चार लाख रुपये का 200 नग नशीला इंजेक्शन जप्तमंत्री श्री नेताम 16 जून को जिला बलरामपुर प्रवास पर,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिलपंडो बाहुल्य बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य टीम,54 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,25 पेयजल स्रोतों का किया गया जल शुद्धीकरणजिंदगी बचाने रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह,19 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथकलेक्टर की संवेदनशील पहल से पहाड़ी कोरवा दिव्यांग हितग्राही को मिली सुविधा,जनचौपाल बनी समाधान का माध्यमसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्यवाही,200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारलक्ष्य शिक्षण संस्थान में स्कूल शिक्षा मंत्री एवँ समाज के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन,विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन
BalrampurEducationHelthjashpurlifestylepatthalganvpolitics

राजपुर विकासखंड अंतर्गत एचपीवी टीकाकरण महाअभियान,,,304 टिका लगाकर बनाया रिकार्ड…

राजपुर। बलरामपुर कलेक्टर के निर्देश एवँ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में एवँ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश जायसवाल के नेतृत्व में विकासखंड राजपुर अंतर्गत समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में एच पी वी टीकाकरण हेतु महाअभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में 131, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों में 59, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतपुर में 80, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में 22 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा में 12 किशोरी बालिकाओं को एच पी वी का कुल 304 टीका एक दिन में लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया गया।

       खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुर डॉ रमेश जायसवाल ने बताया कि बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किशोरी बालिकाओं को भविष्य में गर्भाशय में होने वाले गंभीर रोगों से बचाव हेतु यह टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण अभियान अभी लगातार जारी रहेगा तथा शीघ्र ही हम अपने ब्लॉक राजपुर की सभी किशोरी बालिकाओं को इस रोग से बचने हेतु टीकाकरण अभियान सतत् रूप से जारी रखेंगे। इस अभियान में सभी केंद्रों ने सक्रिय भूमिका निभाकर इसे सफल बनाया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!