September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurcrimeEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

घरेलू कहा सुनी पर नाती ने दादा को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

बलरामपुर/चांदो। घरेलू कहा सुनी में धारदार हथियार से अपने दादा की हत्या कर फरार होने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

चांदो पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थिया मुनिया केरकेटा पति भुवनेश्वर उम्र 64 वर्ष, निवासी नवाडीह के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति भुवनेश्वर केरकेटा उम्र 65 वर्ष दिनांक 7/6/2025 को घर में था तभी उसका नाती अरुण केरकेटा पिता प्रेम उम्र 20 वर्ष के मेरे घर में आया था उसी दौरान मेरे पति भुवनेश्वर ने नहाने व कपड़ा धोने तथा कहीं कामकाज करने नहीं जाते हो कहने पर आरोपी अरुण केरकेट्टा के द्वारा घर कमरा में रखे बसुला धारदार हथियार से भुवनेश्वर के सिर व गला में ताबड़तोड़ वार कर मौके पर ही हत्या कर दिया। जब परिजनों के द्वारा हत्या करने की भनक लगी तो प्रार्थिया व उनके घर के सदस्य लोग आकर घर में देखे तो आरोपी अरुण केरकेट्टा हत्या कर भाग रहा था जिसे परिवार के लोग पकड़ने की कोशिश किए परंतु अरुण किरकेट्टा वहां से भाग निकला।

     सूचना पर थाना चांदो में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध पुलिस थाना चांदो के अलावा अन्य थाना चौकी प्रभारीगण को फरार आरोपी को पकड़ने हेतु रवाना किया गया था। पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी अरुण राजपुर बरियो की ओर जा रहा है, सूचना पर थाना राजपुर एवं थाना चांदो की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी को राजपुर में घेराबंदी करते हुए पकड़ा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!