November 10, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की मुख्य आतिथ्य में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव,मांदर की थाप पर झूमे दर्शकमरकाडांड़ में गिरदावरी सर्वे में गड़बड़ी का आरोप,वार्ड पंच के खिलाफ एसडीएम से शिकायतबोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

विद्यार्थी व शिक्षकों को हतोत्साहित व शराब दुकान खोलने प्रोत्साहित कर रही सरकार…सुनील सिंह

राजपुर। तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को लेकर कांग्रेस ने सरकार और सहकारी संघ बंदिश लगाने की बात कही है।

      पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता और ब्लॉक अध्यक्ष के साथ जिला लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष लालसाय मिंज ने कहा कि भाजपा गरीब और आदिवासियों की विरोधी है। तेंदूपत्ता संग्रहण समितियां से हर वर्ष प्रतिभाशाली बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में पूरी तरह से राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित में फैसला लेकर खेल कर दिया है और लगभग 15 करोड रुपए की बचत कर ली है।छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा 2025 को संचालक मंडल की बैठक में फैसला ले लिया कि शैक्षणिक सत्र 2024- 25 से 10वीं और 12वीं में 90% या उससे अधिक अंक लाने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी। यह आदेश 9 जून 2025 को प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू के हस्ताक्षर से जारी हुआ और उसके बाद आदेश प्रभावी हो गया है,जबकि पूर्व में दसवीं में 75 प्रतिशत अंक लाने पर इस योजना के अंतर्गत ₹15000 और 12वीं में 75% अंक लाने पर ₹25000 दी जाती थी। जबकि अब 90% या उससे अधिक अंक लाने वाले को ही इसका लाभ मिल सकेगा। तेंन्दु पत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चे इस शर्त को पूरी कर ही नहीं पाएंगे जबकि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के ज्यादातर लोग वनांचल क्षेत्र में सुदूर बस्तर और आदिवासी बाहुल्य सरगुजा जैसे क्षेत्रों में रहते हैं जहां शिक्षा सुविधा सीमित हैं और ऐसे में 75% अंक लाना उन बच्चों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। अब इस योजना में 90% की सीमा रेखा बढ़कर बच्चों को छात्रवृत्ति से दूर कर दिया गया है यह पूरी तरह से तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के साथ अत्याचार है और इससे तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का मनोबल टूटेगा और प्रतिभा जहां प्रोत्साहित होती थी उन प्रतिभाओं का उत्साह क्षरण होगा।

     उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लघु वनोपज प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित परिवारों को सहायता देने की योजनाओं में भी व्यापक बदलाव सहकारी संघ मर्यादित द्वारा किया जा रहा है यह बदलाव पूरी तरह से तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के साथ छल है। पूर्व में योजनाओं का नाम बदलने पर जहां भाजपा विरोध करती थी अब मौन धारण किए हुए हैं।वास्तव में वनोपज सहकारी संघ की स्थापना के साथ ही संग्रह परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा की योजना मध्य प्रदेश सरकार में अर्जुन सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान ही जारी की गई थी, तब यह योजना  जन श्री बीमा, आम आदमी बीमा के नाम से चलाई जाती थी। रमन सरकार के दौरान भी इन योजनाओं का नाम नहीं बदला गया था, परंतु पूर्व में कांग्रेस के दौरान शहीद महेंद्र कर्मा एवं समूह योजना नाम दिया गया था जिसे वर्तमान में राजमोहिनी देवी बीमा योजना व संघ संचालित बीमा योजना के नाम से दिया जा रहा सहायता राशि अब पीड़ित संग्राहको नहीं प्राप्त होगी। प्राकृतिक आपदाओं में पूर्व में आरबीसी 6-4 में मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त उपरोक्त संग्रह को राशि योजना में प्राप्त होती थी परंतु अभी संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार में राशि प्राप्त करने की पात्रता नहीं होगी। पूर्व में इस योजना के तहत 30 हजार से चार लाख तक की राशि 18 से 59 वर्ष तक के व्यक्ति की मृत्यु होने पर संग्रह परिवार के मुखिया को तथा 18 से 60 वर्ष के सदस्यों की मृत्यु होने पर ₹12000 दी जाती थी। पूर्व में कोई मानदंड नहीं था परंतु अब माप दंड निर्धारित कर 500 गड्डी का संग्रहण करने वाले परिवार को ही लाभ दिया जाएगा।

      सरकार की सह पर संघ ने इस बार तेंदू पत्ता संग्रहण केंद्र में फड़ मुंशी सहित अन्य लोगों को मिलने वाली सामग्री व सुविधाएं भी नहीं दी हैं।संघ के निर्णय से इस बार ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चे आँचल प्रियंका रेशमा विनीता मोनिका आस्था और महेश जो 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह सभी वंचित हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब आदिवासी बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है और शराब के दुकान खोलने को प्रोत्साहित कर रही है यह समझ से परे हैं।

       पत्रकार वार्ता के दौरान जनपद सदस्य अमीन साय बृजेश मिश्रा रुपेश यादव सुनील भगत सहित अन्य कांग्रेसी जन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!