September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

नेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करने वाले युवकों पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालान
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राशन कार्ड में आधार लिंक के नाम की ली जा रही थी राशि,,,शिकायत के बाद जाँच में जुटे अधिकारी…

राजपुर। बलरामपुर जिले में ग्रामीणों से अवैध वसूली का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के राजपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत आरा में ग्रामीणों से राशन कार्ड को आधार से लिंक करने का नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मामले में शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम जाँच में लग गई है। 

         शासन के मंशानुरूप सभी ग्रामीणों को राशन उपलब्ध करवाना है इस तारतम्य में जितने भी राशन कार्ड धारी हैं उनका आधार से लिंक करवाने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि हितग्राहियों को राशन लेने में आसानी हो सके, लेकिन बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत आरा में कुछ लोग इस पर भी अपना अवसर तलाश रहे हैं। ग्रामीणों से यहाँ प्रत्येक राशन कार्ड पर 100 रुपये से 150 रुपये की वसूली की जा रही थी।ग्रामीणों ने इस मामले में प्रशासन से शिकायत करते हुए कार्यवाही की माँग की है। वहीँ इस मामले में शिकायत मिलते ही राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर के निर्देश पर राजपुर तहसीलदार ने जांच शुरू कर दिया है।ज्ञात हो कि ग्राम आरा में लगभग 6000 की जनसंख्या है जहाँ करीब 800 राशन कार्ड धारी है।

प्राइवेट ऑपरेटर कर रहा था आधार लिंक :- ग्राम पंचायत आरा में ग्रामीणों के राशन कार्ड का आधार से लिंक करने हेतु जिले से मनीराम को नियुक्त किया गया है बावजूद इसके वहाँ अम्बिकापुर से प्राइवेट ऑपरेटर गाँव मे आकर ग्रामीणों का राशन कार्ड आधार से लिंक कर रहा था और इसके एवज में ग्रामीणों से 100 रुपए से 150 रुपए की राशि ले रहा था।

       मामले में एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर ने कहा कि ग्राम आरा में राशन कार्ड लिंक करनवाने के नाम पर राशि लेने की शिकायत मिली है जो कि अवैध है।मामले में नायब तहसीलदार राजपुर जाँच कर रहें हैं।उन्होंने कहा कि राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए जिले स्तर पर रोस्टर तैयार किया गया है।जिसके लिए आधार ऑपरेटर्स गाँव जाकर ग्रामीणों का राशन कार्ड में आधार लिंक करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आरा में कोई बाहरी व्यक्ति के द्वारा राशन कार्ड में आधार लिंक करने के एवज में 100 से 150 रुपए ले रहा था। इस मामले में नायब तहसीलदार जाँच कर रहे हैं जैसे ही विस्तृत जांच रिपोर्ट आएगी उसके बाद सक्षम प्राधिकृत अधिकारी को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!