November 10, 2026 |

BREAKING NEWS

मरकाडांड़ में गिरदावरी सर्वे में गड़बड़ी का आरोप,वार्ड पंच के खिलाफ एसडीएम से शिकायतबोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरण
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मरकाडांड़ में गिरदावरी सर्वे में गड़बड़ी का आरोप,वार्ड पंच के खिलाफ एसडीएम से शिकायत

राजपुर। ग्राम पंचायत मरकाडांड़ में गिरदावरी सर्वे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पंचायत के वार्ड पंच सुमित पर सर्वे कार्य में पक्षपात, मनमानी और भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) राजपुर को लिखित शिकायत सौंपी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दे दिए हैं।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वार्ड पंच ने चुनावी रंजिश और राजनीतिक द्वेष के चलते गिरदावरी कार्य को प्रभावित किया है। आरोप के मुताबिक, वार्ड पंच ने अपने टोला-मोहल्ले के लोगों तथा सगे-संबंधियों व रिश्तेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने की नीयत से फसलों के रकबे और प्रकार में फर्जी प्रविष्टियां कराई हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई किसानों के खेतों में धान की फसल लहलहा रही है, लेकिन सर्वे रिकॉर्ड में उसे मक्का दर्ज कर दिया गया है। इसी तरह अन्य फसलों के विवरण में भी व्यापक फेरबदल कर गलत रिपोर्ट तैयार की गई है।

आवेदन में त्रिवेणी, देवसाय, बृजलाल, रामकुमार, बहापुर, किंभू, जयंती देवी, विश्वनाथ, भरत और बनवारी सहित कई अन्य किसानों के नामों का उल्लेख किया गया है, जिनकी फसलों की वास्तविक स्थिति के विपरीत प्रविष्टि दर्ज की गई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जाकर फसलों का भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) कराया जाए और वास्तविक स्थिति के आधार पर रिकॉर्ड दुरुस्त किया जाए। साथ ही दोषी पाए जाने पर वार्ड पंच के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।

जांच के लिए तहसीलदार को दिए निर्देश “मरकाडांड़ पंचायत में गिरदावरी सर्वे से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच और मौके के भौतिक सत्यापन के लिए तहसीलदार राजपुर को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।” — अनमोल टोप्पो, अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम), राजपुर

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!