July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान,,,एक ही दिन में 521 वाहनों से वसूले दो लाख बावन हजार नौ सौ रुपए समन शुल्क…

बलरामपुर। जिले के पुलिस इन दिनों एक अलग ही एक्शन मोड में है। जहाँ एक ओर अलग अलग अपराधों में आरोपियों को जेल भेज रहे है तो वहीँ दूसरी तरफ़ यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले चालको पर कार्यवाही भी कर रही है।इस तारतम्य में जिला बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश में जिला बलरामपुर रामानुजगंज अंर्तगत विगत वर्ष 2024 के सड़क दुर्घटना के आंकडों के देखते हुए इस वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटना का कम करने कार्यवाही तेज कर दी है। 

        बलरामपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत चलानी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिसका सीधा असर 12 जून की कार्यवाही से पता चलता है जिसमें पुलिस विभाग द्वारा 521 प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए कुल 2,52,900/- रुपए (दो लाख बावन हजार नौ सौ रुपये) का समन शुल्क वसूल किया गया है।

      इस कार्यवाही में मुख्य रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर 07 प्रकरण में वाहन जप्ती की कार्यवाही, बिना हेलमेट वाहन चलाने कुल 110 प्रकरणों में 55000/- का समन शुल्क वसूल किया गया है।वहीँ बीना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 163 प्रकरण में कार्यवाही करते हुए 81500/- रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया है, तथा यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही करते हुए 14 प्रकरण में 4500 रुपए का सामान शुल्क वसूल किया गया है। प्रतिबंधित मार्गों ( नो एंट्री) वाहन चालन के विरुद्ध 04 प्रकरण में 8000 रुपए तथा बिना फिटनेस के वाहनों पर 02 प्रकरण में 6000 रूपये की कार्यवाही की गई है। नाबालिक वाहन चालान के 2 प्रकरण में 2000/- तथा अन्य प्रकरण मिलाकर कुल 521 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 2,52,900/- रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया है। इसके अलावा यातायात नियामों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के साथ साथ केन्द्रीय मोटर यान अधिनियम 1988 कि धारा 19 एवं केन्द्रीय मोटर यान नियम 1989 के नियम 21 में उल्लेखित प्रावधानों का पालन करते हुये वाहन चालकों का लाईसेंस निलंबन भी कराया जा रहा है।

       बलरामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त आमजनों से अपील किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करे। अपने एवं अपनों की जान को सुरक्षित रखते हुये वाहन चलायें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नबालिकों को वाहन न चलाने दें, तथा सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचायें एवं ‘‘गुड सेमेरिटन’’ अच्छे नागरिक बनें। कार्यवाही में बलरामपुर पुलिस के समस्त थाना चौकी के प्रभारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!