September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन,,,सामाजिक जागरूकता के साथ युवाओं ने निभाई जिम्मेदारी…

बलरामपुरशासकीय पॉलिटेक्निक रामानुजगंज द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर ग्राम पंचायत भवन परिसर ताम्बेश्वरनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य डॉ. एस.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया,शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, समयपालन और टीमवर्क का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रथम दिवस पर सभी स्वयंसेवकों को शिविर की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई, साथ ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया ।सात दिवसीय शिविर में प्रभात फेरियों के माध्यम से विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता लाई गई। साथ ही परियोजना कार्यों के अंतर्गत स्कूल परिसर, तालाब एवं मैदान की साफ-सफाई, प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षण कार्य भी किया गया।


         स्वयंसेवकों ने ग्राम स्तर पर सर्वे कार्य करते हुए डिजिटल साक्षरता (एआई), स्वच्छता, लिंगानुपात एवं अन्य सामाजिक विषयों पर जानकारी एकत्रित की। बौद्धिक परिचर्चा में कृषि, मानसिक स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।शिविर के दौरान प्राथमिक शाला ताम्बेश्वरनगर के बच्चों के लिए पिट्ठ्ठल, चम्मच दौड़ एवं कुर्सी दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह से भाग लिया।
अंतिम दिवस पर जल संरक्षण विषय पर प्रभात फेरी निकाली गई तथा स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय में शिक्षण कार्य कर समाज सेवा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संस्था के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!