September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कोरिया जिले के गांजा डीलर के यहाँ छापामार कार्यवाही,,,जामपारा निवासी लक्ष्मण को लगभग 3 किलो गांजे के साथ आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने किया गिरफ्तार…

कोरिया। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम की नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई जारी है। कोरिया जिले के नशे के सौदागर पर आबकारी उड़नदस्ता टीम का गाज गिरा है।

     सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज कोरिया जिले में उनकी टीम बैकुंठपुर में मदिरा दुकान जाँच करने गई हुई थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जामपारा निवासी लक्ष्मण अपने घर से भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ जामपारा निवासी लक्ष्मण के घर दबिश दी। लक्ष्मण के घर की तलाशी में उसके शयन कक्ष से एक झोले में 2.883 किलोग्राम लगभग तीन किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर आरोपी लक्ष्मण को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर बैकुंठपुर न्यायालय में रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया जहां से जेल दाखिले का आदेश प्राप्त हुआ।

      उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा संभाग के सभी जिलों में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई कर रही है और आगे भी करेगी। पूरे सरगुजा संभाग को सूखे नशे से मुक्त करने की दिशा में हम प्रयासरत हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!