July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन की माँग,,,नवीन सर्व सोनार कल्याण समाज ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में शव वाहन की व्यवस्था हेतु बलरामपुर कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

        सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शव वाहन (मृत शरीर ले जाने हेतु वाहन) की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने से किसी व्यक्ति की मृत्यु होने की स्थिति में परिजनों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें निजी वाहनों या अन्य असुविधाजनक साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जो न केवल कष्टदायक है बल्कि आर्थिक रूप से भी अत्यधिक बोझिल सिद्ध होता है।

        वर्तमान में कई गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार ऐसे हैं जो शव को अस्पताल या घर से श्मशान घाट तक ले जाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं जुटा पाते हैं। इस कारण उन्हें सामाजिक एवं मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। पूर्व में भी शासन का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से जनसुनवाई/जनसुराज के माध्यम से बीते दो वर्षों में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, किंतु उक्त आवेदन पर याज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्रवासियों में निराशा व्याप्त है।

         जनहित के इस आशय को दृष्टिगत रखते हुए नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में शीघ्र ही शव वाहन की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की माँग की है,ताकि आम नागरिकों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!