July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नदी में नहाने के दौरान दो मासूम की मौत,,,गाँव मे पसरा मातम…

कुसमी। सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनचुना की भुताही में शुक्रवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां नदी में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

       जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सबाग के अखईन कोना निवासी रामसाय कोरवा अपने परिवार के साथ इन दिनों भूताही में ससुराल आया हुआ था, जहां वह महुआ बीनने का कार्य कर रहा था। भूताही बस्ती में स्थित नदी में गांव के बच्चे अक्सर नहाने जाते हैं।

         शुक्रवार की शाम मरीब चार पाँच बजे रामसाय कोरवा का 6 वर्षीय पुत्र अमरजीत कोरवा, उदय शंकर कोरवा की 5 वर्षीय पुत्री श्रीमती तथा एक अन्य छोटा बच्चा खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गए। तीनों बच्चों ने कपड़े उतारकर नहाना शुरू कर दिया। इस दौरान सबसे छोटा बच्चा किनारे ही रहा, जबकि अमरजीत और श्रीमती पानी में उतर गए।

       तभी खेल-खेल में वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और अचानक डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब तक स्थिति का एहसास हुआ, तब तक दोनों बच्चे पानी में डूब चुके थे। जानकारी मिलते ही पंचायत सचिव रामसुंदर राम एवं वहां के जनप्रतिनिधि भी वहां पर तत्काल पहुंचे।

      पंचायत सचिव एवं ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

        इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव सहित पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम और जागरूकता बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!