September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

कृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुर

जशपुर में हुए गोलीकांड के आरोपी रविन्द्र गुप्ता हुआ गिरफ्तार,,,पुलिस लायसेंसी पिस्टल का निरस्तीकरण की कर रही कार्यवाही…

सुमित गुप्ता/जशपुर। जशपुरनगर में हुए गोलीकांड के बाद आपसी विवाद में लायसेंसी पिस्टल से हत्या करने की नियत से गोली चलाने वाले आरोपी रविन्द्र गुप्ता को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 307 एवं 30 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध पिस्टल लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है।पुलिस ने 01 नग पिस्टल, 05 नग जिंदा कारतूस, 01 खाली खोखा एवं आरोपी द्वारा प्रयुक्त हुंडई क्रेटा वाहन को जप्त कर लिया है।

   प्रार्थी चन्दन गुप्ता उम्र 32 साल निवासी करबला रोड जशपुर ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 21.09.2023 के शाम 05 बजे किसी कार्य से आर.ई.एस. ऑफिस गया था। ऑफिस में काम होने के बाद वहां इसे रविन्द्र गुप्ता मिला जिससे इसका पूर्व से रूपयों का लेन-देन था,बोला कि पैसा कब दीजीयेगा।बोलने पर रविन्द्र गुप्ता इसके उपर भड़क गया एवं मारपीट करने लगा। उसके पश्चात् अपने पास रखे पिस्टल से हत्या करने की नियत से प्रार्थी चन्दन गुप्ता के उपर गोली चलाकर हमला कर दिया।प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 307 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी रविन्द्र गुप्ता को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लायसेंसी पिस्टल, कारतूस, खाली खोखा एवं आरोपी द्वारा प्रयुक्त क्रेटा कार को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

   इस कार्यवाही में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, स.उ.नि. मनोज सिंह, स.उ.नि. ईश्वर वारले, आर. विनोद तिर्की, आर. धिरेन्द्र मधुकर, सैनिक थानेष्वर देशमुख सक्रिय थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!