September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनादेशलाइफस्टाइलव्यापार

मजदुर की मौत के मामले में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ किया चक्काजाम,,,दोषियों पर की जा रही कार्यवाही की माँग…

सुमित गुप्ता/कांसाबेल। तमिलनाडु गए मजदूर की मौत मामले में ग्रामीणों ने कांसाबेल बगीचा मार्ग अवरूद्ध कर दिया है। यहां आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर मामले में एफआईआर दर्ज कराने का मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि तमिलनाडु में मजदूर की मौत नहीं बल्कि हत्या हुई है। इस मामले में जुर्म दर्ज कर निष्पक्ष जांच का मांग ग्रामीणों ने किया है।  ज्ञात हो की कांसाबेल बगीचा स्टेट हाइवे में सैकड़ों ग्रामीणों ने शाम साढ़े चार बजे से चक्काजाम कर दिया है। बटईकेला में स्टेट हाइवे पर चक्काजाम की स्थिति बनी हुई है।चक्का जाम का प्रमुख कारण मजदूर की मौत पर हत्या की आशंका परिजनों द्वारा जताया जाना बताया जा रहा है।बताया जा रहा कुछ समय पहले कोई अन्य युवक मृतक को लेकर तमिलनाडु गया था जहां से शव आने के बाद परिजन भड़क उठे और हत्या की आशंका जताते हुए शव सड़क पर रखकर कार्यवाही की मांग करने लगे हैं।

परिजनों के अनुसार मृतक मजदूर कृष्णा पैंकरा 29 वर्ष पिता शंकर पैंकरा की मौत की सूचना पाकर लगातार दोषियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। जिसपर कार्यवाही नहीं होने से परिजन ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।मजदूर को ले जाने वाले युवक पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग लगातार ग्रामीण कर रहे हैं।स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पंहुचकर ग्रामीणों को समझाईश देने में लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!