जशपुर में गोलीकांड के बाद लोगो मे दहशत,,,भाजयुमो ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाया सवाल…

सुमित गुप्ता/जशपुर। जशपुर में दिनदहाड़े आरईएस कार्यालय के सामने दो ठेकेदारों के विवाद में फायरिंग हुई है।जिसमें एक ठेकेदार ने दूसरे ठेकेदार पर पिस्टल से फायरिंग की है।कोतवाली पुलिस ने मौके पर पंहुचकर फायरिंग गन जप्त कर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।इधर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जशपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की है।
घटना गुरुवार की शाम की है जब ठेकेदार चंदन गुप्ता अपने किसी काम से आरईएस कार्यालय गए हुए थे यहां ठेकेदार रविन्द्र गुप्ता से लेन देन की बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद रविन्द्र गुप्ता ने चंदन गुप्ता पर फायरिंग कर दिया।फिल्मी अंदाज में हुए इस गोलीकांड से लोग दहशत में हैं वहीं सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।पुलिस ने दोनों पक्षों को एमएलसी के लिए भेजा है जिसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस दोनों पक्षों का बयान ले रही है जिसके बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।इस घटना से लोग दहशत में हैं।फिलहाल कोतवाली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है वहीं मेन गेट पर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।एसपी डी रविशंकर ने बताया पुलिस हर मामले की संज़ीदगी से जांच कर रही है।जशपुर कोतवाली में गहमागहमी का माहौल है।



