May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

विधायक उत्तरी जांगड़े ने जसरा गन्तुली से रामपुर सड़क डामरीकरण का किया भूमि पूजन,,,क्षेत्र वासियों को दी करोड़ो की सौगात…

2 करोड़ 29 लाख की लागत से  लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत डामरीकरण सड़क का होगा निर्माण। ग्राम वासियों ने कर्मा नृत्य के साथ किया स्वागत और जताया आभार।

मोहन लहरे/सारंगढ़। जसरा गन्तुलि से रामपुर पहुंच मार्ग लंबाई 2 किलोमीटर लागत राशि 2 करोड़ 29 लाख लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत सड़क डामरीकरण का भूमि पूजन कर श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने ग्राम वासियों को बहुत बड़ी सौगात दी है।

     इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ विशिष्ट अतिथि अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष, वैजयंती लहरें जिला पंचायत सदस्य,गणपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,भागीरथी चन्द्रा जनपद सदस्य, राधे चन्द्रा सरपंच बड़े गन्तुलि विष्णु चन्द्रा जिला कांग्रेस महामंत्री,सूरज कुमार सरपंच प्रतिनिधि,दुर्योधन चौहान सरपंच जसरा,लक्ष्मी चंद्र उप सरपंच जसरा,महेंद्र गुप्ता राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा समन्वयक की गरिमामय उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित की गई। विधायक उत्तरी जांगड़े व समस्त अतिथियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर कुदाली चलाकर सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया तत्पश्चात कर्मा नृत्य के साथ स्वागत करते हुए ग्राम वासियों ने समस्त अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए जहाँ भारी बारिश के बीच स्वागत समारोह आयोजित हुआ।

   कार्यक्रम को विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सबके गांव में मैं जब भी कार्यक्रम में आती थी तो आप सब का एक ही माँग रहता था कि हमारे गांव के सड़क को जल्दी बनवा दीजिए। सड़क निर्माण की स्वीकृति में देरी हुई उसके लिए क्षमा चाहती हूँ। अब रोड के बनने से आप लोगों की गांव की बहुत सी समस्याएं दूर होगी बच्चों को पढ़ने लिखने के साथ-साथ आप सबके गांव में लोगों का आवागमन बढ़ेगा जिससे गांव का विकास होगा। सबको पता है हमारी सरकार बनने के पहले हमारा नारा था किसानों का कर्ज माफ बिजली बिल हाफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो सर्वप्रथम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने किसानों के कर्ज माफ किया और बिजली बिल हाफ किया आज सभी वर्ग खुशहाल है। हमारी बहनों को गौठान के माध्यम से रोजगार मिल रहे हैं। अब तो छत्तीसगढ़ सरकार हमारे बुजुर्गों को 500 पेंशन दे रही है साथ ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को भी हमारी सरकार ने बढ़ाई है इस तरह आज सभी वर्ग खुशहाल हैं।आप देख रहे हैं केंद्र में बैठी मोदी सरकार केवल महंगाई को बढ़ा रही है जिससे आम जनता परेशान है। मोदी जी ने कहा था मेरी सरकार बनेगी तो 30 से 40 रुपये में पेट्रोल डीजल मिलेंगे आज 100 रुपये को भी पार कर गई है साथ ही मनमोहन सिंह जी की सरकार में गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था आज 1200  रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। इस तरह भाजपा के कथनी और करनी में कितना अंतर है आप सबको पता है। डॉक्टर रमन सिंह जब भी सारंगढ़ आते थे तो आप विधायक दो मैं सारंगढ़ को जिला बनाऊंगा का वादा करके जाते थे लेकिन भाजपा पार्टी ने सारंगढ़ के विषय में कभी नहीं सोचा। हमारी सरकार बनते ही ढाई से 3 साल में भूपेश बघेल जी ने सारंगढ़ को जिले की सौगात दिए आप लोगों के बदौलत आज सारंगढ़ जिला बना है जिसका लाभ आप सबको मिल रहा है। हमारे बच्चे उच्च शिक्षा सारंगढ़ में ग्रहण करेंगे साथ ही 20 किलोमीटर के अंदर में कलेक्टर एसपी बैठ रहे हैं और आप सब का काम आसानी से हो रहा है। इस तरह आज यहां भगवान गणेश भी विराजमान है जो आप सब की मनोकामना पूर्ण करेंगे मैं ऐसी कामना करती हूं। आप सब ने जो मांगा था उसे मैंने पूरा किया आगामी चुनाव में मुझे दोबारा विधायक बनायेगे तो और भी आपके क्षेत्र का विकास होगा।

 कार्यक्रम को जनपद सदस्य भागीरथी चन्द्रा ने संबोधित किया और कहा कि लंबे समय से ग्रामवासी सड़क को लेकर मांग कर रहे थे बहुत से नेता आए और गए किसी भी ने ध्यान नहीं दिया जब से श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक बनी तब से हमने लगातार सड़क निर्माण के लिए मांग रखी जो आज पूरी हुई मैं इस  मंच के माध्यम से कहना चाहूंगा कि सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने पूरे विधानसभा में जो कार्य कर रहे हैं वह और कोई दूसरा नहीं कर सकते, आज उनके अथक प्रयास से यह सड़क स्वीकृत हुई है। मैं समस्त ग्राम व क्षेत्र वासियों के तरफ से आभार प्रकट करता हूं साथ ही आप सबको बताना चाहूंगा कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से लगातार क्षेत्र में विकास हो रहे हैं।राशन कार्ड हो पेंशन हो पूरे 12 महीने बना रहे हैं और इसका सबको लाभ मिल रहा है।कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वैजयंती लहरे ने भी संबोधित किया और कहा कि आज बड़े खुशी की बात है कि मेरे जिला पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की मांग होती रही है जिसे श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक जी ने स्वीकृत कराई और यह सड़क बनेगा जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी मैं इस मंच के माध्यम से विधायक उत्तरी जांगड़े की एवं समस्त कांग्रेस परिवार का आभार प्रकट करती हूँ। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने संबोधित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं जिसका उदाहरण आप सबके सामने हैं हमारी सरकार लगातार सभी वर्ग के लिए विकास कार्य कर रहे हैं पूरा छत्तीसगढ़ खुशहाल है अब समय है आप सबको विधायक उतरी जांगड़े के ऊपर आशीर्वाद बनाने की आगे भी और बड़े-बड़े कार्य होंगे।सबको पता है 15 साल की भाजपा सरकार ने कैसे लोगों को ठगा किसानों को ठगा और बोनस नहीं दिए। हमारी सरकार बनते ही ₹2500 में धान खरीदी किया अभी 2640 में धान खरीदी होगी आगामी वर्षों में ₹2800 में धान खरीदी हमारी सरकार करेगी इस तरह हमारी कांग्रेस सरकार जो कहती है वह करती है। आज आज महिलाएं गौठान के माध्यम से पैसा कमा रही हैं साथ ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रही है भूमिहीन परिवार को सहायता राशि प्रदान कर रही है। इस तरह हमारी सरकार सभी वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी हेमलाल चन्द्रा,बुद्धेश्वर चन्द्रा, मनीराम यादव, चुनेश्वर चन्द्रा, रामेश्वर चन्द्रा, पीतांबर यादव सनातन दास, संतोष चन्द्रा, जय दास महंत, लाल बहादुर चन्द्रा,गौरी चन्द्रा, हरिकिशन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!