दहेज की माँग को लेकर पति ने पत्नी को पिलाया जहर,,,पत्नी की हुई मौत,पति गिरफ्तार…

राजपुर। नवविवाहिता से दहेज की मांग को लेकर प्रताडित करने पर मौत होने जाने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रीति यादव पति बालसूरत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी अमदरी दिनांक 14/09/2023 को उसके पति बालसूरत के द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर जहर पिलाने की सूचना दिनांक 16/09/2023 को पुलिस को मिली। प्रीति यादव की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अम्बिकापुर महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ हालत और बिगड़ने पर वहाँ से रिफर कराकर मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया जहां प्रीति यादव मौत हो गई। पुलिस ने प्रकाश यादव के रिर्पोट पर मर्ग व अपराध दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही बाद मृतिका के परिजनो के बयान में आरोपी बालसूरत यादव द्वारा मृतिका को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने से मृतिका की मृत्यु होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी बालसूरत यादव पिता कामेश्वर यादव उम्र 22 वर्ष जाति अहिर निवासी ग्राम अमदरी को धारा 304 बी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालयिक हिरासत में भेज दिया है।



