October 31, 2026 |

BREAKING NEWS

उल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातआत्मानंद स्कूल में आसाराम की तस्वीर वाली पुस्तक बांटने पर विवाद,DEO ने दिए जांच के आदेशरात में पहाड़ी कोरवा बालिका छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर,कमरों में बैठकर छात्राओं से पढ़वाई हिंदी व अंग्रेजी की किताबें,बढ़ाया हौसलायूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान सहित ट्रेक्टर जब्तबलरामपुर में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता,‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रक्षा गौ सेवा आश्रम बासेन में 24 अक्टूबर को गूंजेंगे सुंदरकांड के स्वर,हवन के साथ होगा भव्य भंडारा

बासेन (बलरामपुर)। रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम बासेन स्थित रक्षा गौ सेवा आश्रम में आगामी 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को एक वृहद धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे से सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ होगी, जिसके उपरांत विधि-विधान पूर्वक हवन अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। पूजन के पश्चात आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

​फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य ध्येय धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में गौ सेवा, आपसी सद्भाव, भक्ति और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है।

​संस्था ने समस्त क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ में शामिल होने तथा हवन एवं महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का सादर आह्वान किया है।

​कार्यक्रम की रूपरेखा:

  • ​दिन व दिनांक: शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
  • ​समय: दोपहर 1:00 बजे से
  • ​प्रमुख गतिविधियां: सामूहिक सुंदरकांड पाठ, वैदिक हवन, महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण
  • ​स्थान: रक्षा गौ सेवा आश्रम, ग्राम बासेन, राजपुर, जिला बलरामपुर (छ.ग.)

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!