September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

नौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिस घर मे काम करता था उसी घर से मोटरसाइकिल सहित रुपये पैसे की चोरी की,,,पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजपुर। चोरी के एक प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई संपत्ति बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भगवान सिंह पिता शिवलाल निवासी ग्राम जमापारा, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा द्वारा थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि जनवरी 2026 से उनके घर पर रिश्तेदार भोला राम कार्य कर रहा था। दिनांक 21.04.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे प्रार्थी अपने परिवार सहित घर में सो गए थे। प्रातः लगभग 2:30 बजे उनका पुत्र शौच हेतु उठा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है।घर में रखे सामग्री/सम्पति की चेक करने पर पाया गया कि घर के अंदर खड़ी दो मोटर साइकिलों में से एक मोटर साइकिल (क्रमांक CG 30U 6989) गायब थी। साथ ही कमरे में रखे नगद ₹70,000/-, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹10,000/-) एवं अन्य सामान भी चोरी हो गया था। कुल चोरी गई संपत्ति का मूल्य लगभग ₹80,000/- आंका गया।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना राजपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी भोला राम पिता धीरेन्द्र सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी जमापारा, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा की तलाश की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को गुमराह करते हुए इधर उधर की बात करने लगा।विवेचना के दौरान सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल एवं अन्य सामान बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा—92/2026 धारा 331(4),305(1) BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

      उक्त प्रकरण में थाना राजपूर पुलिस टीम सउनि अशोक तिर्की प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव आरक्षक सुखराम कुजूर सैनिक खुशवंत गुप्ता पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!