July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक,,,विरोधी दलों द्वारा महिला विरोधी रवैये को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित…

राजपुर। जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जनपद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवँ विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में सामान्य सभा बैठक का आयोजन किया गया।

        बैठक में सर्वप्रथम महिला सशक्तिकरण नारी वंदन के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया, बैठक में अध्यक्ष विनय भगत द्वारा सदन को अवगत कराया गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को वर्ष 2029 में आम चुनाव में लागू करने हेतु लाया गया।उन्होंने कहा कि 131वाँ संविधान संशोधन विधेयक लोक सभा में पारित न हो पाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्षी दलो के इस महिला विरोधी रवईये के विरूद्ध जनपद पंचातय राजपुर द्वारा निंदा प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर द्वारा बताया गया कि जनपद पंचायत राजपुर अन्तर्गत “सुशासन तिहार 2026” के तहत् कुल 05 शिविरों का आयोजन किया जावेगा। दिनांक 06. 05.2026 कोटडीह, 13.05.2026 गोपालपुर, 21.05.2026 अलखडीहा, 29.05.2026 खोडरो, 05.06.2026 सिधमा में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उपस्थित सामान्य सभा की बैठक में खण्ड स्तरीय अधिकारियों से समक्ष में शिविर की तैयारी एवं आमजनों की समस्याओं का निराकरण हेतु चर्चा की गई। साथ ही सदस्यों को भी उक्त शिविर में उपस्थित होने हेतु अपील किया गया। सामान्य सभा की बैठक में खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित विभागीय जानकारी से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया। अन्त में उपस्थित सदस्यों व अधिकारियों का अभार व्यक्त करते हुय सामान्य सभा की बैठक का समापन किया गया।इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल जनपद सीईओ संजय दुबे एसडीओ जानू राम सोनवानी सहित अन्य जनपद सदस्यगण एवँ विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!