September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बरियों भाजपा मंडल अध्यक्ष एवँ पंचायत सचिव का मामला गरमाया,,,सचिव संघ ने जिला सीईओ व भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। बरियों भाजपा मंडल अध्यक्ष और पंचायत सचिव के बीच मामला काफी तूल पकड़ते नजर आ रहा है। एक तरफ बरियों के भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने बरियों पंचायत में पदस्थ नरेंद्र जायसवाल के खिलाफ विवादित व्यवहार और ग्रामीणों के साथ विवाद के साथ ही नियमित रूप से पंचायत कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने का आरोप लगाया है वहीँ पंचायत सचिव नरेंद्र जायसवाल ने इन सभी शिकायतों को निराधार बताते हुए मंडल अध्यक्ष पर अधूरे कार्य को पूर्ण बता कर पूर्णता प्रमाण पत्र देने का दबाव बनाने की बात कही।

       इस संबंध में अब सचिव संघ लामबंद होते नजर आ रहे हैं विगत दिनों राजपुर के हरीतिमा में सचिव संघ ने बैठक भी आयोजित किया था जिसके पश्चात सचिव संघ ने आज जिला पंचायत सीईओ एवँ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल1 को बरियो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल द्वारा अनावश्यक उत्पीड़न के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।

     सचिव संघ द्वारा दिये गए ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायत बरियो में सीएससी सेण्टर स्वीकृति पश्चात् मंण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल द्वारा यह कह कर कि कार्य मैं स्वीकृत करवाया हूँ, दबाव पूर्वक ग्राम पंचायत एजेन्सी से छीनकर स्वयं करवाया जा रहा है, जो कि बिना कार्य पूर्ण किये पूर्णता प्रमाण पत्र में सरपंच / सचिव से हस्ताक्षर करने हेतु बोला गया।परंतु एजेन्सी ग्राम पंचायत यह कहकर हस्ताक्षर करने से मना कि कि वर्तमान में कार्य अपूर्ण है पूर्ण करने के उपरान् पूर्णता प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इतना कहने पर मण्डल अध्यक्ष द्वारा सचिव नरेन्द्र जायसवाल को यह धमकी दिया गया किया कि तुम्हारा स्थानांतरण 2 दिवस के अंदर करवा दूंगा और दुसरा सचिव से हस्ताक्षर कराउंगा। तत्पश्चात् मिथ्या एवं तथ्यहीन आरोप लगा कर मिडिया एवं उच्च अधिकारियों के पास शिकायत की गई है जो कि अनुचित है। इनके उक्त कृत्य से शासन-प्रशासन की छवि धुमिल हो रही है एवं सचिवों का मनोबल टुट रहा है, जिस कारण प्रशासकीय कार्य करने में भारी कठिनाई के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

      सचिव संघ ने उक्त विषय पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उचित निर्णय लेते हुए स्थानांतरण या अन्य कार्यवाही न करने की माँग की है अन्यथा जिला सचिव संघ आन्दोलन करने पर मजबुर एवं बाध्य होगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!